उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई के माधोगंज ब्लॉक के गांव सहिजन में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे परिवारीजन और डाक्टर देख कर हैरान हैं। कोई इसे चमत्कार बता रहा है तो कोई ईश्वर का आर्शीवाद। मिली जानकारी के अनुसार ये हैरान करने वाली घटना एक आठ साल की एक बच्ची साथ घटित हुई है।
आपको बता दे कि बच्ची के शरीर पर अपने आप राधे-राधे और राम-राम शब्द उभर रहे हैं। जिसे देखने के बाद डॉक्टर भी हैरान हो गये हैं। हालांकि अभी तक किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों है।
VIDEO
यूपी के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची के शरीर पर अपने आप हिंदी में शब्द उभर रहे हैं। कभी राम-राम तो कभी राधे-राधे लिखा दिख रहा है। कभी देवी देवताओं के नाम लिखे दिख रहे हैं। लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं।#UPnews #ViralVideo pic.twitter.com/dzFBcjGIKl
— yogesh hindustani (@yogeshhindustan) November 6, 2023
परिजन बताते है कि साक्षी के शरीर पर बीते 15-20 दिनों से ईश्वरीय नाम उभर रहे हैं। हिन्दी भाषा में उभर रहे ये नाम साफ तौर पर पढ़े जा सकते हैं. परिवार के लोगों ने पहले इसे नजरअंदाज किया। हालांकि बाद में बच्ची को लेकर वे अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर भी इसे देखकर हैरान रह गए। परिजनों ने बताया कि बच्ची को देखने के बाद डॉक्टर भी इस समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहे हैं। बच्ची की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।