एक आंकलन के अनुसार हर साल यहां गुड़ कोल्हू लगभग 5 से 10 फीसदी तक गन्ना खरीद लेते हैं। गुड़ कोल्हूओं पर चीनी मिलें शुरू होने से पहले और मिलें बंद होने के बाद ज्यादा मात्रा में गन्ना बेचा जाता है। ऐसे में कोल्हूओं की स्थिति चीनी मिलों से बिल्कुल अलग है। कुशीनगर जिले के पडरौना शहर से सटे सिधुआ बाजार के कोल्हू संचालक राजेश मौर्या बताते हैं कि वे ज्यादातर गन्ना नकद खरीद रहे हैं। इस समय लगभग 2700 का भाव चल रहा है। लेकिन,आने वाले समय में कोल्हूओं पर भाव 300 रुपए से ज्यादा जा सकता है। बशर्ते गुड़ के भाव इसी तरह से बने रहें।
पडरौना शहर से सटे सिधुआ बाजार मंडी और खुले बाजार मे भी गुड़ के भाव 2700 रुपए कुंटल के आसपास हैं। गुड़ मंडी जुड़े मुमताज़ अहमद ने बताया कि शुक्रवार को 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका है। मुमताज़ बताते हैं कि अभी आने वाले सप्ताह में गुड़ के दामों में तेजी आएगी और भाव उपर नीचे जा सकते हैं। लेकिन,दीपावली के बाद गुड़ के दामों में गिरावट शुरू हो जाएगी।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।