आप जैसा बोलते हैं, आपको वैसा ही वापस मिलता है- सचिन पायलट

admin
By admin
2 Min Read

देश- राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के मध्य घमासान जारी है। सचिन पायलट ने बिना नाम लिए अशोक गहलोत पर निशाना साधा है- उन्होंने कहा बुजुर्गों को युवाओं के भविष्य पर विचार करना चाहिए उन्हें मौका देना चाहिए।
उन्होंने यह बयान न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के इस्तीफे पर दिया और कहा अपनी कम होती लोकप्रियता के बाद अपना पद छोड़ दिया और पार्टी के लिए काम करने का निर्णय लिया।
उन्होंने आगे कहा, व्यक्ति की परवरिश ऐसी होनी चाहिए कि वह दूसरों को सम्मान दे सके। जब आप किसी को सम्मान देते हैं तभी आपको सम्मान मिलता है। व्यक्ति जैसा बोता है वैसा ही काटता है।
संघ कार्यालय का उद्घाटन के दौरान उन्होंने यह बात कही। वह आगे बोले आप सब मुझे भली भांति जानते हैं। आपको यह पता है कि मेरे बारे में क्या-क्या बोला गया। मैं आपसे बड़ा हूँ मेरा दायित्व है कि मैं आपको संस्कार सिखाऊं। क्योंकि आप लोगों को जो देते हैं आपको वहीं वापस मिलता है।
युवाओं से उन्होंने कहा, यदि आपको बेहतर वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिला है। तो आप उसका सदुपयोग कीजिए। अच्छा बोलना सीखिए। अच्छा सुनना सीखिए। सभी का सम्मान कीजिए। क्योंकि आपका व्यवहार ही आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *