[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बेबाक बयानी के चलते  कंगना रनौत के सिर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
मनोरंजन

बेबाक बयानी के चलते  कंगना रनौत के सिर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

admin
Last updated: April 17, 2026 1:40 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने अदाकारा के खिलाफ मुंबई पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बांद्रा कोर्ट ने ये आदेश उस शिकायत के बाद जारी किया है जिसमें दो लोगों ने अदाकारा के खिलाफ हिंदू-मुस्लिम के बीच झगड़ा कराने का आरोप लगाया था।

View this post on Instagram

“Fashion should be inclusive but what is the point of including others and excluding our own? True meaning of Nationalism is Nation first, our own first…” #KanganaRanaut looks radiant in a Manipuri Phanek by designer @robertnaoremstudio gifted by friend @___bondie___

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) on Aug 31, 2020 at 9:29pm PDT

बांद्रा कोर्ट में दो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपील कर कंगना रनौत की शिकायत की थी। दोनों ने ये शिकायत अदाकारा के उन ट्वीट्स को लेकर दर्ज कराई है जिसमें अदाकारा ने हिंदू-मुस्लिम को लेकर अपनी बातें कही थी। दोनों शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अदाकारा ऐसा करके दो समुदायों के बीच नफरत फैला रही हैँ। शिकायतकर्ताओं ने कोर्ट से ये भी कहा है कि मुंबई पुलिस उनकी शिकायत को लेकर लापरवाही बरत रही थी और केस दर्ज नहीं कर रही थी। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने इसके बाद मुंबई पुलिस को इस शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) on Sep 14, 2020 at 11:49pm PDT

खास बात ये है कि कोर्ट के सामने शिकायतकर्ताओं ने अदाकारा के खिलाफ उनके कई ट्वीट्स भी बतौर सबूत सामने रखे थे। उनके मुताबिक अदाकारा के खिलाफ इस वजह से सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई पुलिस अदाकारा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है। जिसके बाद अगर आगे की जांच में सबूतों की बिनाह पर अदाकारा को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) on Sep 30, 2020 at 10:32pm PDT

बता दें कि ‘मणिकर्णिका’ स्टार अपने बेबाक बोलों से हमेशा सुर्खियां जुटाती हैं। अदाकारा, फिल्म इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म का मुद्दा हो या फिर ड्रग्स का मामला हो हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। इतना ही नहीं, कंगना रनौत राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर बोलती है। यही वजह है कि उनके फैंस के साथ-साथ हेटर्स की तादाद भी बढ़ती जा रही है। बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बेबाक बयानी के चलते अभिनेत्री कई मुश्किलों से घिर चुकी है। वो प्रशासन के खिलाफ लगातार शिकायत के चलते महाराष्ट्र सरकार के भी निशाने पर आ चुकी है। इसके बाद बीएमसी ने अदाकारा के दफ्तर पर बुलडोजर भी चला दिया था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article महागठबंधन ने घोषणापत्र में वादों की झड़ी लगा दी, तेजस्वी ने ली चुटकी…
Next Article दिल्ली हाईकोर्ट से शशि थरूर को मिली बड़ी राहत, लगाई रोक मानहानि केस की सुनवाई पर

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?