[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बीजेपी-एलजेपी नीतीश के नेतृत्व में लड़ेगी: जेपी नड्डा
प्रदेश

बीजेपी-एलजेपी नीतीश के नेतृत्व में लड़ेगी: जेपी नड्डा

admin
Last updated: April 18, 2026 9:32 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष ज़े पी़ नड्डा ने शनिवार को कहा कि आत्मनिर्भर बिहार अभियान ना केवल यहां के लोगों को रोजगार देगा, बल्कि इससे यहां के लोगों का स्वभिमान भी बढ़ेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप आत्मनिर्भर बिहार के दूत बनें। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग बाहर जाकर देश की तस्वीर बदल सकते हैं तो वे बिहार की तस्वीर कैसे नहीं बदल सकते। नड्डा शनिवार को यहां आत्मनिर्भर बिहार अभियान’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि बिहार बदल रहा है, इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए। इसे बिहार आने वाले लोग महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार राजग सरकार के नेतृत्व में बदला है तो 2014 के बाद भारतीय राजनीतिक संस्कृति में भी बदलाव आया है।

उन्होंने कहा, पहले का नेतृत्व जहां ‘हम देखेंगे’, हम सोचेंगे, ‘हम करेंगे’ की बात करता था जबकि आज का नेतृत्व ‘हम कर सकते हैं’ और हम करके दिखाएंगे’ की बात करते हैं। उन्होंने पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकारों को किसी ने आठ करोड़ महिलाओं को गैस का चूल्हा देने से मना किया था क्या? किसी ने सभी घरों में बिजली पहुंचाने के लिए भी उन्हें मना नहीं किया था। लेकिन यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि आज उज्‍जवला योजना से ना केवल घरों में लकड़ी के चूल्हे जलने बंद हो गए, बल्कि टीबी के मरीजों की संख्या में भी कमी आ गई है। नड्डा ने कोरोना काल में भी केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि आपदा को भी अवसर में बदला गया है। उन्होंने आत्मनिर्भर पैकेज की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने स्कीम शुरू की है, अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि वह लोगों तक पहुंचे।

उन्होंने बिहार के मखाना और लीची की चर्चा करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बिहार बनाने के लिए इससे अधिक लोगों को जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके उत्पाादन और अनुसंधान के लिए काम होने चाहिए। भाजपा प्रमुख ने कहा, आत्मनिर्भर बिहार अभियान ना केवल यहां के लोगों को रोजगार देगा, बल्कि यहां के लोगों का स्वाभिमान भी बढ़ाएगा। बिहार के लोग बाहर जाकर देश की तस्वीर बदल सकते हैं तो वे बिहार की तस्वीर कैसे नहीं बदल सकते। उन्होंने कहा, “बिहार को आज समझने की जरूरत है। बिहार में नेतृत्व करने की क्षमता है, बिहार उद्यमी है और बढ़ने वाला है। बिहार नई सोच के साथ आगे बढ़ने वाला है।

नड्डा का ऐलान- नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ेगी बीजेपी-एलजेपी

वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दावा है कि एनडीए के सभी घटक दल साथ मिलकर बिहार के चुनावी रण में उतरेंगे। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम में बोलते हुए नड्डा ने साफ कर दिया कि भाजपा और एलजेपी, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राजनेता नई पीढ़ी को ‘राजनीतिक विरासत’ सौंपने की तैयारी में
Next Article जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार: सीएम रावत

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?