[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बिहार : जेसीबी पर सवार होकर चीनी कंपनियों के विज्ञापनों पर पप्पू यादव ने पोती कालिख
प्रदेश

बिहार : जेसीबी पर सवार होकर चीनी कंपनियों के विज्ञापनों पर पप्पू यादव ने पोती कालिख

admin
Last updated: April 18, 2026 9:34 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पटना। जन अधिकार पार्टी (जाप) के अध्यक्ष पप्पू यादव गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ पटना की सडकों पर उतरे और चीनी समानों का विरोध करने की अपील की। साथ ही उन्होंने चीनी कंपनियों के विज्ञापन पर कालिख लगाकर उसे हटाने की मांग की। जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव कोतवाली चौक पहुंचे और वहां अपने समर्थकों के साथ चीन कंपनियों के लगे विज्ञापनों पर कालिख लगाई। इस दौरान उंचे विज्ञापन होर्डिंग तक पहुंचने के लिए जेसीबी की मदद ली गई।

इस दौरान पप्पू यादव ने लद्दाख की गलवान घाटी पर चीनी सैनिक के साथ झड़प में बिहार के शहीद हुए सभी जवानों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चीन को पीछे धकेलने के लिए उसको आर्थिक रूप से तोड़ना आवश्यक है।

इससे पहले बुधवार को पप्पू यादव पटना की कई दुकानों पर पहुंचे और चाइनीज सामान ना बेचने की अपील की। पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए। इस घटना पर पप्पू यादव ने कहा कि चीन हमारे पैसों से ही हमें ही मार रहा है। पहले चीन ने कोरोना वायरस फैलाया,अब सीमा पर हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसमें बिहार के पांच जवान शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में चीनी सामान काफी संख्या में बेची जाती है और एक बड़ा व्यापार भारत के साथ होता है। पप्पू यादव ने सरकार से निवेदन किया की जल्द से जल्द अब समय आ गया है कि चीनी सामानों का बहिष्कार होना चाहिए। यह शुभ कार्य बिहार से हो शुरू हो रहा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 12वें दिन जारी पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला, कच्चा तेल नरम
Next Article अपने दोस्तों को बेवजह-बेसबब फ़ोन लगाकर ये पूछ लूंगा ‘तुम ठीक तो हो ना ,क्या हाल-चाल ‘ : करन आनंद

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?