सोशल मीडिया पर एक ओर जहाँ भारतीय छात्रों की लगातार भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए वीडियो आ रही है। वहीं पाकिस्तानी छात्रों की एक वीडियो सामने आई है उसमें वह छात्र पाकिस्तानी एंबेसी पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। यूक्रेन में रूसी सेना की कार्रवाई के बीच जो भारत सरकार ने वहाँ से अपने नागरिकों को निकालने के प्रयास किए हैं, उसकी सराहना पाकिस्तानी छात्र भी कर रहे हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में भारतीय छात्र ‘मोदी जी धन्यवाद- मोदी जी धन्यवाद, वंदे मातरम और भारत माता की जय’ चिल्ला रहे हैं। इस वीडियो के अलावा कुछ अन्य वीडियो भी भारतीय छात्रों की सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
The chanting of the students who returned from Ukraine to Mumbai Airport:
Modi Ji, Dhanywad…
Modi Ji, Dhanywad…🙏🇮🇳https://t.co/W8h57XPokS pic.twitter.com/kjbJze3Dn6— ADV. ASHUTOSH J. DUBEY 🇮🇳 (@AdvAshutoshBJP) February 27, 2022
इनमें से एक में एक छात्र सड़क पर चलते हुए बता रहा है कि कैसे वह जब अपने राज्य से बॉर्डर पर आए तो उन्हें बीच में तीन राज्य क्रॉस करने पड़े। स्टूडेंट के अनुसार, इन तीनों राज्यों में उन्हें किसी जगह भी नहीं रोका गया। सिर्फ गाड़ी पर भारत का नाम और भारत का झंडा देखकर उन्हें आगे जाने दिया गया।
छात्र कहता है कि यहाँ पर जितनी भी आर्मी है। वो इंडियन लोगों को जो आदर और सम्मान दे रहे हैं वो वाकई गर्व करने वाला क्षण है। ये हमें दिखाता है कि आज विश्व में भारत की क्या जगह है। अपनी वीडियो के अंत में छात्र कहता है, “मैं गर्व है मेरे भारतीय होने पर।”
उनका कहना है कि उनकी एंबेसी उन्हें निकालने की कोई कोशिश नहीं कर रही है। पाकिस्तानी छात्र वीडियो में साफ कहते हैं कि भारतीय छात्रों की स्थिति उनसे बहुत अच्छी है। वह लोग पाकिस्तान होने का नुकसान उठा रहे हैं। भारत सरकार अपने नागरिकों को निकाल रही है। पाकिस्तानी छात्रों ने अपने पीएम इमरान खान से अपील की है कि उन्हें निकाला जाए। उनकी मदद की जाए।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।