नेहरू और गांधी की बातें गोडसे के वंशज को खटकती हैं इस वक्त राहुल के भाषण ने मचाई है खलबली

admin
By admin
1 Min Read

राजनीति- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे विश्व भर में समर्थन मिल रहा है। लोग राहुल गांधी के भाषण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा की जमकर तारीफ की है और कहा है कि राहुल गांधी के भाषण से कहीं न कहीं पूरे देश मे खलबली मच गई है।
उन्होंने आगे भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा, देश को उनके जैसे धर्मनिरपेक्षता और समानता रखने वाले नेताओं की आवश्यकता है। नेहरू एक सच्चे लोकतंत्र वादी थे। उन्होंने संसदीय लोकतंत्र को जीवित रखा। यही कारण है कि लोकतांत्रिक ताकतें उनकी सराहना करती हैं।
आज राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा और राहुल के भाषण से लोगों के बीच खलबली मची है। पूरे देश में उनको लेकर चर्चा हो रही है। कभी कभी राहुल की बातें बिल्कुल नेहरू की तरह होती हैं। लेकिन दुख तब होता है जब उनके उत्तराधिकारी ऐसी बातें नहीं करते हैं। नेहरू और गांधी की बातें गोडसे के वंशज को खटकती हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *