Home State news हरियाणा-महाराष्ट्र से कांग्रेस ने लिया सबक! झारखंड में करेंगे राहुल, सोनिया, मनमोहन...

हरियाणा-महाराष्ट्र से कांग्रेस ने लिया सबक! झारखंड में करेंगे राहुल, सोनिया, मनमोहन प्रचार

2
0

हरियाणा-महाराष्ट्र से कांग्रेस ने लिया सबक! झारखंड में करेंगे राहुल, सोनिया, मनमोहन प्रचार

दिल्ली। हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अपने प्रयासों को लेकर आलोचना के बाद कांग्रेस ने झारखंड में नवंबर के अंत में होने वाले चुनावों में बड़े स्तर पर प्रचार का फैसला किया है। पार्टी ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

इस सूची में महासचिव प्रियंका गांधी का नाम नहीं है। पार्टी हरियाणा व महाराष्ट्र के मनोबल बढ़ाने वाले नतीजों के बाद अपने को चुनावों के लिए मजबूत कर रही है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर हाल में संपन्न हुए चुनावों के दौरान पर्याप्त रूप से कोशिश नहीं करने का आरोप लगाया गया है। हरियाणा में राहुल गांधी ने दो बार चुनाव प्रचार किया और महाराष्ट्र में उन्होंने पांच रैलियों को संबोधित किया। सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी ने दोनों राज्यों में प्रचार नहीं किया।

स्टार प्रचारकों के दूसरे नामों में गुलाम नबी आजाद, आर.पी.एन. सिंह, जितिन प्रसाद व तारिक अनवर शामिल हैं। दूसरे प्रमुख प्रचारकों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों की दो सूची जारी की है। इसने चुनावों की तैयारी के लिए अपने नेताओं की एक बैठक शनिवार को बुलाई है। झारखंड में 30 नवंबर से पांच चरणों में मतदान होना है। कांग्रेस राज्य में विधानसभा चुनाव हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा व राजद के साथ गठबंधन में लड़ रही है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।