आंध्र प्रदेश सरकार ने 4 अप्रैल को पूर्वी गोदावरी जिले से अलग कोनासीमा जिले का गठन किया था। कोनासीमा जिले का नाम बदलकर बी आर अंबेडकर कोनासीमा किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ इस विरोध रैली को पुलिस ने अचानक रोक दिया जिससे हिंसा भड़क उठी। अमलापुरम में प्रदर्शनकारियों ने मंत्री विश्वरूप के घर को आग लगा दी। कोनासीमा जिले का नाम अंबेडकर जिले के रूप में नामित करने से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। एक समूह ने कहा कि नाम नहीं बदला जाना चाहिए और इसका नाम कोनसीमा ही रहना चाहिए।
आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले का नाम बदलने के विरोध में मंगलवार को अमलापुरम में हिंसा भड़क गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और वाहनों को आग लगी दी। अमालापुरम शहर में उग्र भीड़ ने ट्रांसपोर्ट पी विश्वरूपा और मुम्मिडीवरम के विधायक पी.सतीश के घर भी फूंक डाले। पुलिस ने मंत्री और उनके परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस के एक वाहन और एक बस में भी आग लगा दी। करीब 20 पुलिसकर्मी पथराव में घायल हुए हैं।
जिसके बाद प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के आसपास धारा 144 लागू कर दी। हालांकि फिर भी सैकड़ों की संख्या में समिति के लोग कलेक्ट्रेट के पास पहुंच गए। समिति ने अमलापुरम शहर के मुम्मिडीवरम गेट, घंटाघर और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने इस पर सख्ती दिखाई। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी कर लिया। इस दौरान कुछ युवक भाग निकले, जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की। जवाब में पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया। जिसके बाद हिंसा भड़क उठी।
जिले में भड़की हिंसा के मामले में राज्य की गृहमंत्री तानेती वनिता ने राजनीतिक पार्टियों पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियों और असामाजिक तत्वों ने मिलकर हिंसा को भड़काया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि घटना में करीब 20 पुलिस कर्मियों को चोट आई हैं। गृहमंत्री ने कहा कि हम इस मामले की जांच करेंगे और जो भी दोषी हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे।
जगन मोहन रेड्डी सरकार ने 2019 के विधानसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश में नए जिले बनाने का वादा किया था। 2 अप्रैल की रात राज्य सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर 13 नए राज्यों के गठन की आधिकारिक घोषणा कर दी। इसके बाद 4 अप्रैल को ये राज्य अस्तित्व में आए गए। राज्य में अब कुल जिलों की संख्या 13 से बढ़कर 26 हो गई थी।
minister house set on fire and many protests after renaming konaseema district to ambedkar district 🔥💀#KonaseemaDistrict pic.twitter.com/kMk8GHd17G
— Moriarty (@aarjunx) May 24, 2022
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।