राष्ट्रीयUP Latest News : धरती पर कोरोना का खतरा, बिल्डर ने ‘चांद’...

UP Latest News : धरती पर कोरोना का खतरा, बिल्डर ने ‘चांद’ पर अपनी मां के नाम से खरीदा प्लॉट

[object Promise]

सहारनपुर। अश्विनी सुखीजा रियल स्टेट का व्यापार करते हैं और वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फ्लैट बनाते हैं। लोगों के लिए धरती पर फ्लैट बनाने वाले अश्विनी ने अब कोरोना काल में अपने लिए चांद पर अपनी मां के नाम से प्लॉट खरीदा है. उन्होंने बताया कि लुना सोसाइटी इंटरनेशनल की बिड हुई थी।

ऑनलाइन बिड में कीमत लगानी थी, उन्होंने भी इसमें हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्हें ऑफर में एक एकड़ क्षेत्र के प्लॉट पर बोली लगाने का मौका मिला. इस जमीन के लिए पांच लाख रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना पड़ा। सहारनपुर में सोमवार को चैंका देने वाला मामला सामने आया है।

चांद पर प्लॉट उन्होंने अपनी मां के नाम पर खरीदा है। 5 लाख रुपये में उन्हें चांद पर रजिस्ट्री मिली है. उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट करने का दावा किया है।  हालांकि जिले के डीएम और अन्य अधिकारी प्लॉट खरीदने की बात जानकारी में नहीं होने की बात कह रहे हैं।

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के बाद अब उन्हें सोसाइटी ने रजिस्ट्री भेजी है, जिसमें उन्हें प्लॉट का मालिकाना हक दिखाया गया है और साथ ही नक्शा भी भेजा गया है। बिल्डर ने बताया कि पिछले वर्ष लगे लॉकडाउन और इस वर्ष लगे कोरोना कर्फ्यू की वजह से रियल एस्टेट मार्केट डाउन है। उन्हें उम्मीद है कि चांद पर खरीदे प्लॉट के एक वर्ष में उन्हें अच्छे पैसे भी मिल सकते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories