इंटरनेट पर बोल्ड तस्वीरों से हंगामा मचाने वाली अभिनेत्री ने भी इस प्रसिद्ध खिताब को जीता है…

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में की हैं और कई ब्यूटी टाइटल भी अपने नाम किए हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी फोटोज से अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस बॉलीवुड की उन हीरोइनों में से हैं, जो अपनी स्टनिंग बॉडी को फ्लॉन्ट करने में कतराती नहीं है। उन्होंने कई बार ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी। एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और इस वजह से खबरों में भी बनी रहती हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

उन्होंने कई टॉपलेस तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थीं, जिसके बाद ईशा एकदम से सुर्खियों में आ गई थीं। अभी ईशा गुप्ता फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। कई बार उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर रिपोर्ट्स भी आती रहती हैं। अभी पर्दे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही एक्ट्रेस ने जन्नत 2, राज़ 3डी जैसी कई शानदार फिल्मों में भी काम किया है।

जीत चुकी हैं कई टाइटल

एक्ट्रेस ने फिल्मों में कदम रखने से पहले नेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल टाइटल जीता और 2007 में मिस इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था। वहीं, 2013 में एफएचएम की वर्ल्ड्स सेक्सिएस्ट 100 वुमन की लिस्ट में उन्हें शामिल किया गया था। साथ ही कई ब्यूटी लिस्ट में भी उनका नाम शामिल किया गया था। साथ ही उन्होंने Newcastle University से लॉ स्कॉलरशिप भी ली है।

एक बार डिलीट कर दी थी सभी फोटो

एक बार ईशा ने अचानक ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सभी पोस्ट डिलीट कर दी थीं और इसके बारे में अपने फैंस को कुछ बताया भी नहीं था। जिस वक्त एक्ट्रेस ने ऐसा किया था, उस वक्त उनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे। हालांकि, उन्होंने सभी फोटो डिलीट करने के बाद एक और बेहद बोल्ड फोटो शेयर की थी और उसके बाद भी एक्ट्रेस कई पोस्ट कर चुकी हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *