Home उत्तर प्रदेश मौला अब्बास के जन्मदिन पर हुआ महफिल और नज्र का आयोजन।

मौला अब्बास के जन्मदिन पर हुआ महफिल और नज्र का आयोजन।

2
0

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

मुसाफिरखाना : इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के भाई हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम की यौम-ए-विलादत पर बुधवार को भनौली स्थित दरगाह हजरत अब्बास में महफिल का आयोजन हुआ। महफिल से पहले अंजुमन सिपाहे हुसैनी के नौजवानों ने मौला अब्बास का पालना निकाला, जिसमें मौला की शान में जमकर नारेबाज़ी और कसीदाख्वानी हुई।।

ये पालना बड़े इमामबाड़े से दरगाह हज़रत अबुल फज़लिल अब्बास पर बड़ी धूमधाम से लाया गया। महफिल का आगाज तिलावते कुराने पाक से हुआ और मंच का संचालन तकदीरुल हसन ने किया। इस दौरान शायरों ने हज़रत अब्बास की शान में कसीदे पढ़े।
हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम के जन्मदिन की खुशी में बुधवार की सुबह से घरों में मौला अब्बास अलैहिस्सलाम की नज्र का सिलसिला शुरू हुआ।

जो देर रात तक जारी रहा। इस मौके पर लोगों ने अपने घरों में खीर, मिठाई और फलों पर नज्र की और एक-दूसरे के घर जाकर नज्र चखी। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल हैदर, कुमैल रिज़वी, सिपर अब्बास, हाजी इतरत हुसैन सहित गाँव के तमाम मोमनीन मौजूद रहे।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।