Home health कम उम्र के लड़के लड़कियों को ज्यादा पसंद आते

कम उम्र के लड़के लड़कियों को ज्यादा पसंद आते

10
0

डेस्क रिपोर्ट:

आज के समय में बहुत सी ऐसी लड़कियां हैं, जो अपने से कम उम्र के लड़के के साथ रिलेशनशिप में हैं। बॉलिवुड के सितारों से लेकर हमारे आस-पास कई ऐसे कपल्स होते हैं, जिनमें उम्र का फासला बहुत अधिक होता है या फिर जिनमें लड़की की उम्र, लड़के की तुलना में अधिक होती है।चलन की बात करें तो आजकल कम उम्र के लड़के लड़कियों कोज्यादा पसंद आते हैं वहीं लड़कों को भी एक मैच्योर पार्टनर के रूप में बड़ी उम्र की लड़कियां पसंद आ रही हैं। उम्र का ये फासला कई मायनों में रिश्ते को मजबूती देने का काम करता है। अगर आप भी किस कम उम्र के लड़के को डेट कर रही हैं तो इन बातों का ख्याल रखना आपके लिए जरूरी हो जाता है।

1.अगर आप अपने से कम उम्र के किसी लड़के को डेट कर रही हैं तो इस बात का ख्याल हमेशा रखें कि आपका व्यवहार अपरिपक्व न हो। कम उम्र के लड़को को अपने से बड़ी लड़की पसंद ही इसलिए आती है क्योंकि उन्हें लगता है कि बड़ी उम्र की लड़कियां काफी गंभीर होती हैं। ऐसे में अगर आप कुछ भी ऐसा करेंगी जो अपरिपक्व हो तो वह आपसे दूर जा सकता है।

2. अगर आप किसी कम उम्र के लड़के को डेट कर रही हैं तो इस बात के लिए तैयार रहें कि लोग आपसे तरह-तरह के सवाल करेंगे ही। कई बार ऐसा होता है कि लोग ऐसे सवालों से असहज हो जाते हैं और रिश्ते को छिपाने की कोशिश करने लगते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है। रिश्ता चाहे जो हो उसे लेकर हमेशा गर्व महसूस करें। ऐसा करने से आपके पार्टनर के मन में भी आपके लिए इज्जत बढ़ेगी और इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

3. अगर आप कम उम्र के किसी लड़के को डेट कर रही हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप दोनों के बीच जेनरेशन गैप नही होने पाए। आपको उसके अनुसार खुद को अपडेट रखने की जरूरत है ताकि वह अपने दोस्तों और साथ के लोगों को सामने आपको इंट्रोड्यूस करने में हिचकिचाए नहीं।

4. उम्र का अंतर है तो शारीरिक अंतर भी होगा ही साथ ही लाइफस्टाइल का भी अंतर होना सामान्य है। ऐसे में आपको अपने फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर काम करने की जरूरत होगी। ताकि आप दोनों के बीच इस वजह से कोई परेशानी न आए।

5. माना की आपका साथी आपसे उम्र में कम है लेकिन यह जरूरी तो नहीं कि आप हर मामले में जो सोचें वही सही हो। ऐसा भी हो सकता है कि भले ही उसके पास अनुभव कम हो लेकिन उसके पास किसी बात को समझने का कोई सही तर्क हो। ऐसे में खुद को अनुभवी बताकर अपनी बातों को उस पर थोपने से बचें।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।