Taslima Nasreen Kolkata Visit: निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को नई दिल्ली से कोलकाता पहुंचीं। लगभग दो दशक पहले विवादित पुस्तक ‘द्विखंडितो’ को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद उन्हें शहर छोड़ना पड़ा था। अब करीब 19 साल बाद उनकी कोलकाता में सार्वजनिक वापसी हुई है।
एयरपोर्ट पर किया अभिवादन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने पहुंचे लोगों का तस्लीमा नसरीन ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
उन्होंने कहा,
“वापस आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने ही देश लौट रही हूं। बंगाल कभी मेरे दिल में बंटा नहीं। मैं मेहमान बनकर नहीं, बल्कि बंगाल का हिस्सा बनकर लौटी हूं।”
सार्वजनिक कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा
तस्लीमा नसरीन एक अगस्त को आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता पहुंची हैं। साल 2007 के बाद यह पहली बार है जब वह कोलकाता में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।











