Iran News: अमेरिका की ओर से ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’ करने की चेतावनी के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। IRGC के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मोहेबीबी ने अमेरिकी धमकी को सैन्य मोर्चे पर उसकी नाकामी की अप्रत्यक्ष स्वीकारोक्ति बताया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहेबीबी ने कहा कि अमेरिका का आर्थिक हमले की बात करना बताता है कि सैन्य मोर्चे पर उसके प्रयास सफल नहीं हुए हैं।
उन्होंने दावा किया कि दुश्मन ताकतों को अपने जहाज पीछे हटाने पड़े हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने तथा ईरान की रक्षा क्षमता को कमजोर करने की कोशिशें भी नाकाम रही हैं।
IRGC प्रवक्ता ने ईरानी मीडिया से युद्ध की वास्तविक स्थिति और इसमें शामिल पक्षों से जुड़ी सही जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील की।












