Uttar Pradesh : प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि पर Yogi Adityanath और Keshav Prasad Maurya समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि 145 करोड़ भारतवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए उनका समर्पण अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का यह ऐतिहासिक कीर्तिमान देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में ऐसे अवसर बहुत कम देखने को मिलते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं बल्कि एक युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने करोड़ों भारतीयों को “विकसित भारत” के संकल्प से जोड़ा है।
वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि लगातार 4,399 दिनों तक देश की सेवा करना लोकतंत्र की शक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एक साधारण और गरीब परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद तक पहुंचने की प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा करोड़ों युवाओं, गरीबों, वंचितों और श्रमिक परिवारों के लिए प्रेरणा है।
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने भारतीय राजनीति में वंशवाद और राजनीतिक विरासत की परंपरा को चुनौती दी है तथा सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनने की दिशा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा की कामना करते हुए देश की प्रगति और विकास के लिए उनके नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया।







