Akhilesh Yadav on Paper Leak Bill 2026:समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में पेश पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर सवाल उठाते हुए सरकार से पूछा कि मौजूदा कानून के तहत अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं।
- अखिलेश यादव ने पेपर लीक संशोधन विधेयक पर सरकार से कई सवाल पूछे।
- मौजूदा कानून के तहत हुई गिरफ्तारियों और कार्रवाई का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग।
- दावा किया कि बीजेपी सरकार के दौरान सबसे अधिक पेपर लीक की घटनाएं हुईं।
- लोकसभा में ‘पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश।
- सरकार ने विधेयक को परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया, जबकि विपक्ष ने इसकी प्रभावशीलता पर सवाल उठाए।











