Hapur: पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वायु के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” अभियान के तहत जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना ने स्वयं पौधा लगाकर किया।
इस अवसर पर बैंक द्वारा कुल 35 पौधों का रोपण किया गया, जो भविष्य में क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वायु प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की गई और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संदीप कुमार (अपर जिलाधिकारी), मोनिका सिंह (एडीएम ज्यूडिशियल), अंकित श्रीवास्तव (क्षेत्राधिकारी, उज्जीवन बैंक), उदय श्रीवास्तव (मुख्य शाखा प्रबंधक, उज्जीवन बैंक हापुड़) सहित बैंक के कर्मचारी राजीव सोलंकी, मयंक गौड़, विवेक तिवारी, अवनीश पांडे, दुष्यंत कुमार, अश्वनी पांडे एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उज्जीवन बैंक के अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है और बैंक भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।









